घर पर ही बनाएं झटपट आइसक्रीम, इन सिंपल इंग्रेडिएंट्स और आसान से स्टेप्स को फॉलो करके
भीषण गर्मी पड़ रही है और मन कर रहा है किसी ठंडी चीज़ का? तो दुकान तक जाने की ज़रूरत नहीं है! आप घर पर ही 5 मिनट में लज़ीज़ आइसक्रीम बना सकते हैं। और वैसे भी बच्चा हो या बूढा हर कोई होता है आइसक्रीम का दीवाना तो चलो फिर घर पर ही बनाएं झटपट
और टेस्टी आइसक्रीम –
1. सिर्फ 2 चीजों से बनाएं आइसक्रीम!
सामग्री:
* 1 केला (बहुत पका हुआ)
* 2 बड़े चम्मच कोको पाउडर (आप अपनी पसंद की फ्लेवर के लिए कोई और पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे कि मैंगो पाउडर या स्ट्रॉबेरी पाउडर)
विधि:
1. केले को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. कटे हुए केले को फ्रीजर में 2-3 घंटे के लिए जमा दें।
3. जमे हुए केले के टुकड़ों को मिक्सर में डालें और कोको पाउडर डालकर अच्छी तरह से चलाएं।
4. मिश्रण को तब तक चलाएं जब तक वह स्मूद और क्रीमी न हो जाए।
5.अब अपने पसंद के शेप के मोल्ड में इस बेटर को डालकर कुछ दिएर फ्रीज़ में सेट होने के लिए रखें और बस आपकी झटपट चॉकलेट आइसक्रीम बनकर तैयार है!
*अगर आप और मिठास चाहते हैं तो थोड़ा सा शहद या चीनी डाल सकते हैं।
2. फ्रूट क्रीम आइसक्रीम (बिना फ्रीज किए):
सामग्री:
* 1 कप फ्रूट प्यूरी (आप अपनी पसंद का कोई भी फल इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे कि आम, स्ट्रॉबेरी, या तरबूज)
* 1/2 कप फुल क्रीम दूध
* 2 बड़े चम्मच चीनी (या स्वादानुसार)
विधि:
1. एक बाउल में फ्रूट प्यूरी, दूध और चीनी को अच्छी तरह मिला लें।
2. मिश्रण को इलेक्ट्रिक बीटर से तब तक फेंटें जब तक वह गाढ़ा और फूला हुआ न हो जाए।
3. आपकी फ्रूट क्रीम आइसक्रीम बनकर तैयार है! इसे फौरन बर्फ के टुकड़ो के साथ सर्व करें।
* आप अपनी पसंद के अनुसार मेवे, चॉकलेट चिप्स, या स्प्रिंकल्स डालकर आइसक्रीम को और मजेदार बना सकते हैं।
* फ्रूट क्रीम आइसक्रीम को ज्यादा देर के लिए फ्रीजर में न रखें, नहीं तो यह जम जाएगा।
* आप फलों को फ्रीज करने के बाद भी इस रेसिपी का इस्तेमाल कर सकते हैं।